suvichar
✕

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Updated: शनिवार, 16 सितम्बर 2017 (10:48 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय चौकियों और बस्तियों को निशाना बनाकर रातभर गोलीबारी की। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पिछले 4 दिनों से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम उल्लंघन कर रहा है जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और कुछ अन्य घायल हो गए।
 
अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने करीब मध्यरात्रि को अरनिया सेक्टर में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके जवाब में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भी गोलीबारी की।
 
अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी शनिवार सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर रुकी। अधिकारी ने बताया कि साई, त्रेवा और जबाउल गांवों में पाकिस्तान की गोलीबारी में 1 मंदिर, 2 मकानों और 3 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। रातभर हुई गोलीबारी में 3 मवेशी भी मारे गए।
 
पाकिस्तानी सेना ने अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार को भी गोलीबारी की थी जिसमें बीएसएफ जवान बिजेंदर बहादुर शहीद हो गए थे और एक गांववासी भी घायल हो गया था।
 
बृहस्पतिवार को बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में 2 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए थे जबकि जम्मू और पुंछ जिले में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की बिना उकसावे की गोलीबारी में 3 भारतीय जवान घायल हो गए थे।
 
भारतीय सेना के आंकड़ों के अनुसार इस साल पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं में वृद्धि हुई है। 1 अगस्त तक पाकिसतान सेना ने 285 बार संघर्षविराम उल्लंघन किया है जबकि 2016 में पूरे साल ऐसी 228 घटनाएं दर्ज की गई थीं। (भाषा) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख