ramcharitmanas
✕

पाकिस्तान ने पुंछ में किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Updated: बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (11:43 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी जवानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों और गांवों को बुधवार को लगातार तीसरे दिन निशाना बनाते हुए स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी अभी भी जारी है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर छोटे, स्वचालित हथियारों से सुबह 8 बजकर 45 मिनट से बिना किसी उकसावे के और अंधाधुंध गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। पुंछ में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में सेना का एक जवान शहीद हो गया था।
 
पाकिस्तानी गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल होने वाले नायक महेन्द्र चेमजुंग का पुंछ में निधन हो गया। पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर 2 अक्टूबर को पाकिस्तान द्वारा सीमा पार से की गई गोलीबारी में 2 बच्चों की मौत हो गई और 12 नागरिक घायल हो गए थे। घायलों में 5 बच्चे भी शामिल थे। इनमें से सबसे छोटी बच्ची 5 वर्षीय जोबिया कौसर है। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख