Narak Chaturdashi
✕

केरल में पद्मनाभ स्वामी मंदिर के निकट लगी भीषण आग

Updated: रविवार, 26 फ़रवरी 2017 (13:38 IST)
तिरुवनतंपुरम। केरल में विश्वप्रसिद्ध श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर के उत्तरी दरवाजे के निकट अति सुरक्षित इलाके में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। 

 
अग्निशमन अधिकारी ने बातचीत में बताया कि आग लगने की यह घटना आरएमएस गोदाम में हुई, जो धीरे-धीरे फैलते हुए निकट की एक इमारत में जा लगी। इस इमारत को पुरातत्व विभाग ने अपने अंदर लिया था।
 
घटना के बाद आग पर काबू पाने के लिए शहर के विभिन्न केंद्रों से 16 अग्निशमन वाहनों को लाया गया और करीब तड़के 4 बजे बचाव अभियान चलाया गया। 3 घंटों तक चली मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
 
अधिकारियों ने कहा कि आग की यह घटना बिजली में शॉर्ट लगने से नहीं हुई बल्कि शनिवार रात कुछ अधिकारियों द्वारा जलाने के लिए मलबे को इकट्ठा कर रखा था जिसमें आग फैल गई। इस घटना में दो व्यक्ति- एक सुरक्षाकर्मी और एक अग्निशमनकर्मी घायल हो गए। आग लगने की घटना की पहली सूचना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे से मिली। (वार्ता)
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख