dharma sangrah
✕

UP के उपचुनाव में प्याज के दामों को मुद्दा बना सकता है विपक्ष, एक्शन में योगी सरकार

Updated: मंगलवार, 1 अक्टूबर 2019 (12:29 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में उपचुनाव को देखते हुए जहां विपक्षी पार्टियां योगी सरकार को प्याज के बढ़े दामों को लेकर घेरने की तैयारी कर रही थीं तो वहीं बीजेपी को प्याज के बढ़े दामों को लेकर उपचुनाव में हो सकते नुकसान को साफतौर पर देख रही थी। इसके चलते उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में विक्रय केंद्र खोलने के निर्देश दे डाले हैं।

योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन विक्रय केंद्र से प्याज बाजार में बिकने वाले दामों से कहीं ज्यादा सस्ते होंगे। आनन-फानन में हुई मुख्य सचिव की बैठक में प्याज की बढ़ती कीमतों पर विचार-विमर्श करते हुए सरकार ने सस्ते प्याज बेचने के लिए पहल बनाई है और मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने कम कीमतों में आम जनमानस तक प्याज पहुंचाने के लिए ज्यादातर सभी जिलों में विक्रय केंद्र खोलने और प्याज की कमी दूर करने के लिए केंद्र सरकार के राज्य की संस्थानों से प्याज मंगाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि मंडी परिषद भी फुटकर बिक्री के लिए खोले गए विक्रय केंद्र में अधिक से अधिक प्याज उपलब्‍ध कराकर बिक्री चालू करें। यह सारे कड़े दिशा-निर्देश देर शाम लखनऊ के लोक भवन में हुई बैठक के दौरान दिए गए हैं।

बैठक में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि प्याज की बढ़ी कीमतों की मुख्य वजह जमाखोरी है और इनके विरुद्ध भी व्यापक अभियान चलाकर रोजाना कार्रवाई कर शासन को उसका ब्योरा भी उपलब्ध कराया जाए। साथ ही विक्रय केंद्र से बिकने वाले प्याजों की संपूर्ण जानकारी शासन को दी जाए।
ALSO READ: भारत में बार बार क्यों महंगा हो जाता है प्याज
प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण सुधीर गर्ग ने बताया कि प्रदेश में बैठक के ठीक बाद पहले चरण में 14 जिलों में 24 केंद्र खोलें जा चुके हैं। बचे हुए 16 जिलों में आज से खुल जाएंगे।

लखनऊ जिले में 12, प्रयागराज में 4, मुरादाबाद में 4, सहारनपुर में 2, रामपुर, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, बरेली, बाराबंकी, शाहजहांपुर, बदायूं, बहराइच, सिद्धार्थनगर में 1-1 प्याज विक्रय केंद्र खोले गए हैं। फैजाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, बस्ती, अयोध्या, उन्नाव, मथुरा, बुलंदशहर, गाजीपुर, कन्नौज, भदोही, फर्रुखाबाद, आजमगढ़, मिर्जापुर एवं कानपुर नगर में 1-1 विक्रय केंद्र खोले जाने हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख