dharma sangrah
✕

बिहार के मोतिहारी में पुल गिरा, 1 हफ्ते में तीसरा हादसा

Updated: रविवार, 23 जून 2024 (11:03 IST)
Bihar bridge collapse : बिहार के मोतिहारी में रविवार सुबह एक पुल गिरने से हड़कंप मच गया। यह बिहार में 1 हफ्ते में पुल गिरने की तीसरी घटना है। लगातार पुल ढहने की घटनाओं से सार्वजनिक कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
 
मोतिहारी के घोड़ासन प्रखंड में 2 करोड़ रुपए की लागत से इस पुल का निर्माण हो रहा था। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
 
इससे पहले 18 जून को अररिया जिले में बकरा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा मंगलवार को ढह गया था। कुरुक्षेत्र और सिकटी को जोड़ने के लिए बन रहे पुल का निर्माण 12 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था। 182 मीटर लंबा यह पुल उद्घाटन से पहले ही गिर गया और निर्माण में लगी लागत पानी में डूब गई। ALSO READ: Bihar Bridge Collapsed : उद्घाटन से पहले ही भरभराकर गिरा बकरा नदी पर बना पुल, पानी में समा गए 12 करोड़
 
22 जून को बिहार के सीवान जिले में गंडक नहर पर बना 40 साल पुराना पुल अचानक गिर गया। बताया जा रहा है कि पिलर धंसने की वजह से यह हादसा हुआ। यह पुल महाराजगंज प्रखंड के पटेढी बाजार और दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ पंचायत को जोड़ता था। इस पुल के जरिए हजारों लोग इस पार से उस पार आते-जाते थे। पुल के ढहने से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। ALSO READ: बिहार में फिर गिरा पुल, आवागमन ठप

भ्रष्‍टाचार के भेंट चढ़ते इन पुलों का हाल देख सभी हैरान है। 1 हफ्ते में गिरे इन 3 में से 2 पुल नवनिर्मित थे। इन हादसों ने बिहार की सरकार को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से सुप्रीम कोर्ट हुआ नाराज, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो, पढ़िए पूरा मामला

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

दक्षिण में भारी बारिश तो उत्तर भारत में गिरेगा पारा, जानिए कहां कैसा है मौसम?

झारखंड सरकार को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का आदेश किया खारिज

LIVE: पंजाब के राजपुरा में ट्रेन में लगी आग, 4 डिब्बे खाक

अगला लेख