dharma sangrah
✕

उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तानी दावे का उड़ाया मखौल

Updated: शनिवार, 28 अक्टूबर 2017 (19:12 IST)
नई दिल्ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भारत के एक टोही ड्रोन को मार गिराने के पाकिस्तान के दावे को झूठा बताते हुए उसका मखौल उड़ाया है।
 
उमर ने पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गप्फूर के ड्रोन गिराने के दावे पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है- 'मेरे पास भी ऐसे कुछ खिलौने पड़े हैं, अगर आपको अपना अगला प्रमोशन पक्का करने के लिए उसे शूट करना है तो मुझे बताइएगा, मैं आपको भिजवा दूंगा।'
 
उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तानियों को इस तरह के बेवकूफीभरे दावे करने के पहले सोचना चाहिए कि जब उनके हिन्दुस्तान में बैठे खैरख्वाह ही उनकी बातों पर यकीन नहीं करते, तो बाकी दुनिया भला कैसे करेगी?
 
उमर की यह प्रतिक्रिया मेजर जनरल आसिफ गफ्फूर द्वारा शुक्रवार को किए गए उस ट्वीट पर आई है जिसमें उन्होंने दावा किया कि नियंत्रण रेखा के पास राखचिकरी सेक्टर में गश्त के दौरान भारत के एक टोही ड्रोन को पाकिस्तानी सेना के शूटरों ने मार गिराया। इतना ही नहीं, उन्होंने क्षतिग्रस्त फोटो भी ट्विटर पर पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि यह ड्रोन एलओसी के पास पाकिस्तानी क्षेत्र में आया था। (वार्ता) 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख