Daily Horoscope
✕

4.41 करोड़ के पुराने नोटों के साथ 8 गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 1 मई 2017 (08:10 IST)
हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने रविवार को शहर के पॉश बंजारा हिल्स इलाके से 4.41 करोड़ रुपए मूल्य के पुराने नोटों के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक एक व्यापारी और सीए समेत 8 लोग बंद हो चुकी मुद्रा को नए नोटों से बदलवाने की कोशिश कर रहे थे।
 
पुलिस उपायुक्त (कार्यबल) बी. लिंबा रेड्डी ने कहा कि कमिश्नर की टास्क फोर्स (पश्चिमी क्षेत्र) की टीम ने 8 लोगों को बंजारा हिल्स इलाके से गिरफ्तार किया जिनके पास से बंद हो चुके 500 और 1000 रुपए के अवैध नोट जब्त किए गए। ये लोग इन पुराने नोटों को नए नोटों से बदलवाने की फिराक में थे। 
 
उन्होंने कहा कि पुलिस ने इन लोगों को गौतम अग्रवाल के घर से गिरफ्तार किया और इनके कब्जे से 4,41,81,000 रुपए मूल्य के पुराने नोट जब्त किए। (भाषा)

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

अगला लेख