ganesh chaturthi

ओडिशा के 10 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Updated: सोमवार, 24 जुलाई 2023 (22:21 IST)
Odisha Weather Update : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने के साथ ही ओडिशा के 10 जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।आईएमडी ने गंजम, गजपति, रायगड़ा, मलकानगिरी, कोरापुट, नवरंगपुर, नुआपाड़ा, कालाहांडी, कंधमाल और बोलांगीर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 
 
आईएमडी ने एक ट्विटर पोस्ट में लिखा कि चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के तहत उसी क्षेत्र में अगले 24 घंटों के दौरान कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। ओडिशा के गंजम, गजपति, रायगड़ा, मलकानगिरी, कोरापुट, नवरंगपुर, नुआपाड़ा, कालाहांडी, कंधमाल और बोलांगीर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। यलो अलर्ट के तहत प्रशासन को तैयार रहने की हिदायत दी जाती है।
 
इसके अलावा, आईएमडी ने बताया कि दक्षिण ओडिशा के जिलों में अधिकतर स्थानों पर और राज्य के बाकी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि मौसम विभाग ने 28 जुलाई तक ओडिशा में संभावित कम दबाव क्षेत्र बनने से भारी बारिश का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार से बारिश तेज हो जाएगी।
 
मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में बीते 24 घंटों में 6.4 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई जो सामान्य वर्षा 7.9 मिमी से 19 प्रतिशत कम है। इस बीच, विशेष राहत आयुक्त सत्यब्रत साहू ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है खासतौर से उन जिलों को जहां आईएमडी ने 'यलो अलर्ट' जारी किया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख