dharma sangrah
✕

महंगा पड़ा नाम के पीछे सिंह लगाना, कटाना पड़ी मूंछ

Updated: गुरुवार, 31 मई 2018 (08:15 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के बनासकांठा जिले में ओबीसी समुदाय के 23 वर्षीय व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि राजपूत समुदाय के सदस्यों ने उसके नाम के साथ 'सिंह' जुड़े़ होने के कारण उसे अपनी मूंछ कटाने पर मजबूर किया।
 
इस कथित घटना की एक वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने बनासकांठा जिले के पालनपुर तालुका के गोढ़ गांव से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 
मनका गांव के रहनेवाले शिकायतकर्ता रंजीत ठाकोर ने आरोप लगाया था कि गोढ़ गांव के राजपूत समुदाय के कुछ लोगों ने 27 मई को उसे अगवा कर लिया और अपने नाम के पीछे ‘सिंह’ जोड़ने के लिए मूंछ काटने पर मजबूर किया।
 
वीडियो में, ठाकोर किसी जगह पर कुछ पुरुषों से माफी मांगते हुए और फिर एक उस्तरे से अपनी मूंछ काटते हुए दिखाई दे रहा है। 
 
पुलिस अधीक्षक नीरज बदगुजर ने कहा कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हमने चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें एक नाबालिग शामिल है। हम उन लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवायी करेंगे जिन्होंने दो समुदायों के बीच विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसे वीडियो को प्रसारित किया है। 
 
पुलिस उप निरीक्षक ए वाई पटेल ने बताया कि इस सिलसिले में मंगलवार को मामला दर्ज किया गया था।  (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख