suvichar

सांसद अभिनेत्री नुसरत जहां से प्रभावित है इस्कॉन, रथयात्रा का न्योता

Updated: मंगलवार, 2 जुलाई 2019 (14:55 IST)
कोलकाता। टॉलीवुड अभिनेत्री एवं हाल के लोकसभा चुनाव में नवनिर्वाचित तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत को इस्कॉन ने 4 जुलाई को रथयात्रा उत्सव में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। नुसरत ने पिछले दिनों कारोबारी निखिल जैन से विवाह किया है।
 
कृष्णा चेतना की अंतरराष्ट्रीय संस्था जिसका मुख्यालय नाडिया जिले के मायापुर में है, ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के बशीरहाट से चुनी गईं नुसरत के जैन परिवार में विवाह करके गैरमुस्लिम परंपरा को समर्थन दिया। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया और जिस तरह से उन्होंने तीखे जबाव दिए उससे संस्था बहुत प्रभावित है और इसे देखते हुए उन्हें रथयात्रा उत्सव में विशेष अतिथि के रुप में शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया है।
 
निखिल जैन से विवाह के बाद संसद में शपथ लेने पहुंची नुसरत ने बंगाली साड़ी पहनी हुई थी। उनकी मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र था। उन्होंने सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद ‘वंदे मातरम’ कहकर देश को नमन किया था। उनके इस रुख से कुछ मुस्लिम धार्मिक गुरुओं ने नाराजगी जताई और सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोल किया गया। इस्कॉन के प्रवक्ता राधारमण दास ने कहा कि नुसरत का रुख संस्था के विचारों से मेल खाता है।
 
स्थानीय मीडिया में दास के हवाले से कहा गया है कि नुसरत का रुख हमारे विचारों से मेल खता है। हम आध्यात्मिक संगठन होने के बावजूद न केवल कड़ाई से धार्मिकता का पालन करते हैं बल्कि भक्ति और वैष्णव आदर्शों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व भर में इस्कान के साथ सभी धर्मों में विश्वास रखने वाले लोग जुड़े हैं।

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

MP में निवेश का बड़ा मौका, 8,635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, 5,700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Airtel ने हटाए 4 प्रीपेड प्लान, 299 रुपए वाला रिचार्ज बंद, अब 349 रुपए में मिलेगा विकल्प

FCRA संशोधन विधेयक 2026 संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया, विपक्ष ने किया विरोध, अल्पसंख्यकों और NGOs को निशाना बनाने का लगाया आरोप

होटल में महिला के साथ मिले अधिशासी अभियंता उदय प्रताप, पति की सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस; मचा हंगामा

इंदौर में 13 अगस्त को निकलेगी विशाल 'राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा', 25 हजार से ज्यादा युवाओं के जुटने का दावा

अगला लेख