Daily Horoscope
✕

चेक बाउंस मामले में एनटीआर के बेटे को छ: महीने की कैद

Updated: गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (21:39 IST)
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामा राव के बेटे नंदमुरी जयकृष्ण को साल 2015 के चेक बाउंस के एक मामले में एक स्थानीय अदालत ने छ: महीने की कैद की सजा सुनाई है। एक विशेष मजिस्ट्रेट अदालत ने यहां स्थित राम कृष्ण थिएटर के मालिक जयकृष्ण को कल ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रमेंट एक्ट’ की धारा 138 के तहत दोषी पाया।
 
विशेष मजिस्ट्रेट के. रवींद्र सिंह ने जयकृष्ण को छ: महीने की साधारण कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने उन पर 25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने कहा कि शिकायतकर्ता जुर्माना की राशि से 19 लाख रुपया पाने का हकदार है। यदि जयकृष्ण जुर्माना अदा करने में नाकाम रहें तो उन्हें एक और महीने की साधारण कारावास की सजा काटनी होगी।
 
हालांकि, जयकृष्ण के वकील के अनुरोध पर अदालत ने सजा पांच अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दी और 10,000 रुपए मुचलके पर उनकी जमानत मंजूर कर ली ताकि वह इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील कर सकें।
 
याचिकाकर्ता जीएस नरसिंह राव के वकील के मुताबिक जयकृष्ण ने 15 जून 2015 को दो चेक - 19 लाख रुपए और दूसरा आठ लाख रुपए - के उनके मुवक्किल को जारी किए थे लेकिन खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के चलते यह कैश नहीं हो सके।
 
गौरतलब है कि राव ने जयकृष्ण के थिएटर के परिसर में एक कैंटीन और पार्किंग स्थल पट्टा पर लिया था, जिसके लिए उन्होंने 27 लाख रुपए जमानत राशि के तौर पर उन्हें दिए थे, लेकिन जयकृष्ण ने पट्टा रद्द कर दिया और 27 लाख रुपए की जमानत राशि वापस करने को राजी हुए थे। (वार्ता) 
Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख