sundarkand

अब जम्मू की ओर बढ़े आतंकी, एक और आतंकी कमांडर गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 13 फ़रवरी 2021 (11:50 IST)
जम्मू। पिछले हफ्ते लश्करे मुस्तफा आतंकी संगठन के प्रमुख हिदायतुल्ला मलिक को जम्मू से गिरफ्तार करने के बाद प्रदेश पुलिस अभी उस मामले को सुलझाने में लगी ही थी कि अब एक और आतंकी नेता की जम्मू से गिरफ्तारी के बाद वह उन खबरों की पुष्टि करने लगी है जिसमें कहा जा रहा था कि आतंकियों का अगला निशाना जम्मू संभाग है जिसके लिए वे जम्मू संभाग के विभिन्न इलाकों में ठिकाने बना रहे हैं।
ALSO READ: जैश आतंकी ने की NSA अजीत डोभाल की रेकी, वीडियो बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
दरअसल, कुलगाम में 3 भाजपा नेताओं व पुलिसकर्मी की हत्या में शामिल द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के शीर्ष आतंकी कमांडर को जम्मू संभाग के जिला सांबा से गिरफ्तार किया गया है। आतंकी को गिरफ्तार करने के लिए अनंतनाग पुलिस का विशेष दल सांबा आया था। 12-13 फरवरी की मध्यरात्रि को पुलिस के इस विशेष दल ने जिला सांबा में जिस जगह यह आतंकी छिपा हुआ था, छापा मारा और इसे गिरफ्तार कर लिया। आतंकी को कश्मीर ले जाया गया है।
ALSO READ: पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर आतंकी हमले की आशंका, रेड अलर्ट जारी
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने स्वयं इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गिरफ्तार आतंकी की पहचान जहूर अहमद राथर उर्फ साहिल उर्फ खालिद के तौर पर हुई है। आईजीपी ने कहा कि हत्या के बाद से ही पुलिस इसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। गत दिनों विश्वसनीय सूत्रों से अनंतनाग पुलिस को यह जानकारी मिली की जहूर जिला सांबा में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही अनंतनाग पुलिस का विशेष दल उसकी दरपकड़ के लिए जम्मू के लिए रवाना हो गया। शुक्रवार व शनिवार की मध्यरात्रि को पुलिस ने बताए गए ठिकाने पर अचानक से छापा मारा और जहूर को जिंदा पकड़ लिया।
 

जहूर ने गत वर्ष 29 अक्टूबर को कुलगाम के वाइके पोरा 3 भाजपा कार्यकर्ताओं फिदा हुसैन याटू, उमेर रशीद बेग और उमर रमजान हाजम की हत्या कर दी थी। इसके अलावा जहूर ने उसी साल फूरा में एक पुलिसकर्मी की भी हत्या की थी। इन हत्याओं के बाद से ही जहूर गायब था। आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि द रजिस्टेंस फ्रंट लश्कर-ए-तैयबा का ही एक अन्य संगठन है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख