dharma sangrah
✕

महंगी पड़ी क्रॉस वोटिंग, राजभर ने दिया नोटिस

Updated: शनिवार, 24 मार्च 2018 (12:32 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों पर शुक्रवार को हुए चुनाव में सुहैलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के 1 विधायक पर क्रॉस वोटिंग के लगे आरोपों के संबंध में पार्टी अध्यक्ष और पिछड़ा कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने स्पष्टीकरण मांग लिया है।
 
राजभर ने बताया कि उनकी पार्टी के विधायक कैलाश सोनकर पर क्रॉस वोटिंग कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने के आरोप लग रहे हैं। इस संबंध में समाचार चैनलों और अखबारों में खबरें भी आई हैं।
 
उन्होंने कहा कि सोनकर को नोटिस जारी कर पूछा गया है कि उन पर लग रहे आरोप की सत्यता क्या है? जवाब दें। उनसे जल्द से जल्द नोटिस का उत्तर देने के लिए कहा गया है। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर पार्टी उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।
 
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ सुभासपा भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का एक घटक दल है। राज्यसभा चुनाव में घटक दलों को भाजपा उम्मीदवार के  पक्ष में मतदान करना था, लेकिन सोनकर द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने की चर्चा जोरों पर  थी। सुभासपा के कुल 4 विधायक हैं। (वार्ता) 
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख