biodatamaker

नोटबंदी तथा जीएसटी से व्यापारी सबसे अधिक परेशान : अखिलेश

Updated: रविवार, 10 दिसंबर 2017 (18:47 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश में नोटबंदी और वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) से सबसे अधिक व्यापारी वर्ग परिशान हुआ है। यादव ने रविवार को यहां सपा व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी से देश की आर्थिक हालत खराब हो गई। इसमें सबसे अधिक परेशानी व्यापारी वर्ग को झेलनी पड़ी।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर व्यापारियों की सुरक्षा के लिए अलग से एक कानून बनाया जाएगा। केंद्र सरकार अभी तक कोई भी काम नहीं कर पाई है। अखिलेश ने कहा कि हमारे और आपके वोटों से ही सरकारें बनती हैं। देश में इस समय व्यापार बिलकुल ठप हो चुका है।

जीएसटी से भी व्यापारी खुश नहीं हो पाया है। देश का पूरा व्यापार संकटग्रस्त हो चुका है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी का असर गुजरात में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात में जनता ने वोटबंदी कर दी है। प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में सबसे कम सीटें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली हैं।

सपा व्यापारियों की सबसे बड़ी हितैषी है। केंद्र की 3 वर्ष तथा प्रदेश की 8 महीने की भाजपा सरकार बेकार साबित हुई है। दोनों सरकार पूरी तरह से फेल है। यादव ने कहा कि किसान और व्यापारी साथ मिलकर काम करेंगे। किसान खुशाल रहेंगे तो व्यापारी भी खुश रहेगा।

सपा ने नगर निगम के चुनाव में व्यापारियों को ज्यादा टिकट दिए। व्यापारियों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ना चाहती है। प्रदेश के सभी व्यापारियों को बदलाव के लिए प्रयास करना चाहिए। व्यापारियों के समर्थन से ही सपा ने 2012 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। सम्मेलन को सपा मुख्य महासचिव रामगोपाल यादव तथा राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल समेत तमाम नेताओं ने संबोधित किया। (वार्ता)

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

UP Women Safety : योगी सरकार ने 181 महिला हेल्पलाइन के लिए मंजूर किए ₹20.70 लाख, अब और मजबूत होगा सहायता तंत्र

UP Flood Alert : बाढ़ से निपटने के लिए योगी सरकार अलर्ट, 86 टीमें तैनात; 1,586 चौकियां और 1,263 शरणालय तैयार

अगला लेख