Daily Horoscope
✕

इस नोट को देखकर चौंक जाएंगे, जानें क्या है खास...

Updated: मंगलवार, 17 जनवरी 2017 (11:57 IST)
बनावट बिलकुल 2000 के नोट जैसी, रंग-रूप भी बिलकुल वैसा ही। मगर यह 2000 का नोट नहीं है, बल्कि विवाह कार्ड है। इस कार्ड को बिलकुल 2000 रुपए के नोट के आकार में छपवाया गया है। यह कार्ड कौतूहल का विषय जरूर बना हुआ है। हालांकि कुछ लोग इसे भारतीय मुद्रा का अपमान भी मान रहे हैं। 
 
नोट नुमा इस विवाह पत्रिका के मुताबिक 17 जनवरी 2017 यानी मंगलवार को बेंगलुरु में शादी का आयोजन है। दुल्हन का नाम कृतिका और दूल्हे का नाम विशाल लिखा गया है। इस कार्ड में दुल्हन के नाम के नीचे दो होठों का चित्र है, जबकि दूल्हे के नाम के नीचे मूंछ और दाढ़ी का चित्र बनाया गया है। 2000 के नोट में जहां भारतीय रिजर्व बैंक लिखा रहता है, वहां इस कार्ड में न्यू लाइफ बैंक लिखा गया है। जहां 2000 रुपए लिखा होता है, वहां इस कार्ड में विवाह लिखा गया है। 
 
जहां असली नोट में 'मैं धारक को 2000 रुपए अदा करने का वचन देता हूं, वहां इस कार्ड में एक दूसरे को शादी का वचन है साथ ही अंतिम सांस तक एक दूसरे के साथ रहने का वचन है। असली नोट में जहां गारंटीड बाय द गवर्नमेंट लिखा होता है, उस स्थान पर इस कार्ड में गारंटीड बाय द बोहरा फैमली लिखा हुआ है। मंगलयान के चित्र की जगह इस कार्ड में निमंत्रण का संदेश लिखा हुआ है। इतना ही नहीं जहां असली नोट में स्वच्छ भारत अभियान के लिए एक कदम स्वच्छता की ओर लिखा हुआ है, वहीं इस कार्ड में एक कदम नई जिंदगी की ओर लिखा हुआ है। गांधीजी के चश्मे की जगह यहां दो हाथ बने हुए हैं।
 
अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि यह कार्ड असली है या फिर किसी ने मजाक किया है। लोगों का मानना है कि यह भारतीय मुद्रा का अपमान है, वहीं कुछ लोग इसे नोट की डिजाइन के कॉपीराइट से भी जोड़कर देख रहे हैं।

लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

अगला लेख