सम्बंधित जानकारी
- महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा गायब! पति बोला- भाग गई, मां ने लगाया साजिश का आरोप
- युगांडा सेना प्रमुख की तुर्की से अजीब मांगें: 1 अरब डॉलर और ‘सबसे सुंदर लड़की’ से शादी की इच्छा
- ईरान युद्ध पर आलोचना के बाद ट्रंप का पोप लियो पर तीखा हमला, बताया ‘बेहद कमजोर’
- Top News : हार्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी, कच्चा तेल 100 डॉलर पार; आशा भोसले को अंतिम विदाई आज
- Tata Consultancy Services नासिक में बड़ा विवाद, यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोप, 6 गिरफ्तार, कई कर्मचारी निलंबित
नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग पर बवाल, गाड़ियों में आग, पथराव से हालात बिगड़े
नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का सोमवार सुबह गुस्सा फूट पड़ा। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने नोएडा में फेज 2, सेक्टर-60 और 62 समेत कई जगहों पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पथराव के साथ कई गाड़ियों में आग भी लगा दी गई। हालात को काबू में करने के लिए यहां भारी पुलिस तैनात की गई है।
नोएडा के फेज-2 में मदरसन कंपनी के बाहर सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और कुछ अन्य गाड़ियों में आग लगा दी गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर पत्थरबाजी भी की। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी ने नए श्रम कानून के प्रावधानों को लागू नहीं किया है।
नोएडा के फेज़ 2 इलाके में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों का प्रदर्शन उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं, जिसके बाद कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। #noida #protest #salaryhike pic.twitter.com/D7H7wKEub5
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) April 13, 2026
सेक्टर 15, 60 और 62 में भी प्रदर्शन की खबर है। सड़कों पर डटे प्रदर्शन की वजह से लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक जाम होने से दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इससे पहले डीएम गौतमबुद्धनगर ने औद्योगिक शांति बनाए रखने हेतु रविवार को नोएडा प्राधिकरण में महत्वपूर्ण बैठक की थी। इसमें प्रमुख सचिव(श्रम) एवं श्रम आयुक्त ने वर्चुअल रूप से प्रतिभाग करते हुए श्रमिकों के हितों की सुरक्षा, ओवरटाइम का दोगुना भुगतान, बोनस, साप्ताहिकअवकाश एवंकार्यस्थल सुरक्षा सहित विषयों पर चर्चा की थी।
edited by : Nrapendra Gupta
