नोएडा (उत्तरप्रदेश)। नोएडा में नौवीं की एक छात्रा से 3 लोगों ने कथित तौर पर बलात्कार किया। तीनों ने गौतम बुद्ध नगर के दनकौर इलाके से एक कार में छात्रा का अपहरण किया था। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार सुबह रोशनपुर गांव के पास हुई और इनमें से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि लड़की गांव के बाहरी इलाके में शौच के लिए गई थी तभी तीनों आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और कार में उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि बाद में उन्होंने लड़की को गांव के पास छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए।
एसपी के अनुसार लड़की के परिवार की शिकायत पर दनकौर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा प्राथमिकी में पास के गांव के 3 लोगों के नाम दर्ज है। इनमें से अजय सिंह गुज्जर और सुरेन्द्र सिंह गुज्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरा आरोपी अरुण फरार है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी एवं पोक्सो की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि पुलिस तीसरे आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। (भाषा)
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ
अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस