ramcharitmanas
✕

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में लगा भयंकर जाम, 4 घंटे तक फंसे रहे वाहन चालक

Updated: गुरुवार, 20 जुलाई 2017 (15:01 IST)
नोएडा। गुरुवार तड़के एनसीआर में हुई मूसलधार बारिश ने यातायात की रफ्तार को जाम कर दिया। नोएडा, ग्रेटर नोएडा के सभी इलाके यातायात जाम के चलते दोपहर तक पैक रहे।
 
एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा ने बताया कि गुरुवार सुबह हुई मूसलधार बारिश के चलते नोएडा एक्सप्रेस-वे के हाजीपुर अंडरपास, डीएनडी कट, दलित प्रेरणा स्थल, खोड़ा चौराहा, सेक्टर 62 चौराहा सहित कई जगहों पर पानी भर गया। 
 
उन्होंने बताया कि तेज हवा व बारिश के चलते फिल्मसिटी, डीएम चौराहा सहित कई जगहों पर पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गए। एसपी ने बताया कि इसके चलते सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया।
 
उन्होंने बताया कि इस जाम की एक अन्य वजह यह भी है कि कावड़ यात्रा के चलते मेरठ, हापुड़ व गाजियाबाद की तरफ से आने वाले वाहन नोएडा के रास्ते दिल्ली जा रहे हैं। जलभराव व पेड़ के टूटने से रास्ता अवरुद्ध होने के बाद 3 जिलों का ट्रैफिक लोड बढ़ जाने के चलते नोएडा में भयंकर जाम लग गया। बारिश की वजह से दिल्ली में भी जाम लगा था जिसके कारण नोएडा के वाहन दिल्ली में नहीं घुस पा रहे थे।
 
एसपी ने बताया कि सुबह कई स्कूलों की बसें भी खराब हो गई थीं जिसकी वजह से भी इस समस्या में इजाफा हुआ। उन्होंने बताया कि जाम खुलवाने के लिए सुबह से ही ट्रैफिक व नागरिक पुलिस के जवान लगे हुए हैं। 
 
गुरुवार को लगे जाम की वजह से लाखों लोग अपने कार्यालय नहीं पहुंच पाए। लोग जाम में 3 से 4 घंटे तक फंसे रहे। जाम में फंसे लोगों ने मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक अपनी गुहार लगाई लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली।
 
ट्रैफिक हेल्प लाइन व एफएम रेडियो पर भी लोगों ने फोन करके जाम खुलवाने की गुहार लगाई। इस जाम के चलते नोएडा व ग्रेटर नोएडा में स्थित फैक्टरियों में काम करने वाले कर्मचारी व कंपनियों के मालिक अपने ऑफिस नहीं पहुंच पाए। जाम के चलते करोड़ों रुपए के व्यापार का नुकसान होने का अंदेशा है। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख