suvichar
✕

नीतीश सरकार का फैसला, बिहार में महिलाओं को हर माह मिलेंगे 4,000

Updated: गुरुवार, 1 अगस्त 2024 (15:36 IST)
Bihar news in hindi : बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की महिलाओं को हर माह 4,000 रुपए देने का फैसला किया है। इस योजना का फायदा राज्य की तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को मिलेगा।
 
बिहार सरकार सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत राज्य सरकार हर महीने पात्र महिलाओं को 4,000 रुपये की वित्तीय मदद प्रदान करेगी। सरकार ने राज्य के उन बच्चों को भी मासिक वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है, जो 18 साल से कम उम्र के हैं और जिनके माता-पिता का निधन हो चुका है।
 
इस योजना के तहत ऐसी महिलाएं, जिनके पति की मौत हो चुकी है या फिर तलाक हो चुका है, उनके दो बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण के लिए सरकार आर्थिक मदद दे रही है।
 
कैसे मिलेगा योजना का लाभ : सामाजिक सुरक्षा योजना का फायदा उठाने के लिए बच्चों को जिला बाल संरक्षण इकाई के ऑफिस में आवेदन देना होगा। आवेदन मिलने के बाद अधिकारी खुद बच्चे के घर जाकर जांच करेंगे कि बच्चे को वाकई मदद की जरूरत है या नहीं।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए बच्चे और मां का ज्वाइंट बैंक अकाउंट होना जरूरी है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए शहरी परिवार की सालाना कमाई 95 हजार रुपए से कम होनी चाहिए जबकि गांव में फैमिली की कमाई 72 हजार रुपए से कम होनी चाहिए।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख