Hanuman Chalisa
✕

नीतीश कुमार ने दिए सृजन घोटाले की सीबीआई जांच के निर्देश

Updated: शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (12:08 IST)
पटना। बिहार सरकार ने भागलपुर जिले में एक स्वयंसेवी संस्थान 'सृजन महिला विकास सहयोग समिति' द्वारा सरकारी खाते की राशि के फर्जीवाड़े के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने का निर्णय लिया है। इस मामले में अब तक 70 करोड़ रुपए के घोटाले की बात सामने आई है। 
 
राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार देर शाम मुख्य सचिव अंजनि कुमार सिंह, गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुब्हानी और पुलिस महानिदेशक पीके ठाकुर के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने अधिकारियों को गृह मंत्रालय को इस आशय का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।
 
फिलहाल इस फर्जीवाड़े की जांच आर्थिक अपराध इकाई कर रही है। इस मामले में अब तक भागलपुर के विभिन्न थानों में 9 अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज कराई गई हैं। आर्थिक अपराध इकाई ने इस मामले में अब तक सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, बैंक के अधिकारी और सृजन संस्था के कर्मचारी सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, हालांकि इस मामले के मुख्य कर्ताधर्ता सृजन की संस्थापिका मनोरमा देवी (दिवंगत) के पुत्र अमित कुमार और बहू प्रिया कुमार की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। 
 
उल्लेखनीय है कि भागलपुर के सबौर स्थित स्वयंसेवी संस्था सृजन महिला विकास सहयोग समिति के बैंक खाते में सरकारी योजनाओं के पैसे रखे जाते थे जिसका उपयोग संस्था चलाने वाले अपने व्यक्तिगत कार्यों में करते थे। पुलिस का दावा है कि यह गोरखधंधा वर्ष 2009 से ही चल रहा था। 
 
गौरतलब है कि इस मामले के प्रकाश में आने के बाद विपक्ष पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रही थी। (एजेंसी) 
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हैं इनके हाथ : योगी

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

अगला लेख