Hanuman Chalisa

गुजरात की राजनीति में बवाल, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल नाराज...

Updated: शनिवार, 30 दिसंबर 2017 (10:05 IST)
अहमदाबाद। उपमुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ पाटीदार नेता नितिन पटेल मंत्रियों को विभागों के बंटवारे से नाराज बताए जा रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण नहीं किया। अटकलें है कि वे अपने पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं। 
 
नितिन पटेल को दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। लेकिन उनसे वित्त, नगर विकास और नगरीय आवास तथा पेट्रो रसायन जैसे महत्वपूर्ण विभाग वापस ले लिए गए हैं। 
 
गौरतलब है कि 26 दिसंबर को मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के मंत्रि परिषद के शपथ ग्रहण के बाद गुरुवार देर रात मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया था। इससे पटेल नाराज हैं जिससे गुरुवार को मंत्रिमंडल की पहली बैठक भी चार घंटे की देरी से शुरू हुई।
 
बाद में मुख्यमंत्री रुपानी के साथ आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भी पटेल पूरी तरह चुप रहे। यह भी बताया जा रहा है कि उन्होंने सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है और वह निजी वाहन से सफर कर रहे हैं।
 
गौरतलब है हाल ही में हुए गुजरात चुनाव में भाजपा ने 99 सीट जीती थी और कांग्रेस को 80 सीटों से संतोष करना पड़ा था।
 

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के बचाव में क्यों सरकार?, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 17 अहम प्रस्तावों को मंजूरी, अग्निवीरों के लिए बनेगा रोजगार सेल

बाप रे! यहां तो ठेले वाले भी डिजिटल, भारत का UPI सिस्टम देख सदमे में फ्रांसिसी महिला

अब दान की एक-एक पाई का होगा हिसाब, बांके बिहारी मंदिर के दान पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश

देश सेवा करूं या घरवालों को दबंगों से बचाऊं, LOC पर तैनात भारतीय जवान का छलका दर्द, वीडियो देख बेबस हुए लोग

अगला लेख