dharma sangrah
✕

एनआईटी-सिलचर के छात्र ने की आत्महत्या, प्रदर्शन कर रहे 40 छात्र लाठीचार्ज में घायल

Updated: शनिवार, 16 सितम्बर 2023 (18:16 IST)
NIT-Silchar: सिलचर स्थित राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान (NIT) के तीसरे वर्ष के छात्र ने परिसर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने शनिवार बताया कि आत्महत्या के बाद छात्र के सहपाठियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो कुछ समय बाद उग्र हो गया जिससे पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और इसमें 40 लोग घायल हो गए।
 
मूल रूप से अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले छात्र का शव शुक्रवार शाम उसके छात्रावास के कमरे में लटका मिला। उसके सहपाठियों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन के कारण उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा, उन्होंने पुलिस को शव उतारने से रोक दिया। पुलिस किसी तरह 2 घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पाई लेकिन छात्रों ने परिसर में 'डीन ऑफ अकेडमिक्स' बी के रॉय के आधिकारिक निवास पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
 
छात्रों ने आरोप लगाया कि रॉय ने मृतक की बेइज्जती की थी, जो पहले सेमेस्टर की परिक्षाओं में 6 विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाया था। ये परीक्षाएं वर्ष 2021 में महामारी के कारण ऑनलाइन हुई थीं। छात्रों ने दावा किया कि लॉकडाउन के कारण वह घर पर था और इंटरनेट की कमी होने के कारण 'ऑनलाइन क्लास' नहीं ले पाया और उत्तीर्ण नहीं हो पाया।
 
उन्होंने बताया कि मृतक ने प्रशासन से उसके लिए विशेष परीक्षाएं आयोजित करने के लिए कहा था जिससे वह उत्तीर्ण हो सके लेकिन रॉय ने उसकी बेइज्जती की। इसके बाद छात्र ने आत्महत्या कर ली। कछार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नुमल महत्ता ने बताया कि छात्र की मौत पर विरोध बढ़ गया था और सहपाठियों ने कथित तौर पर रॉय के आवास में तोड़फोड़ की।
 
अधिकारियों ने बताया कि इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें 40 छात्र घायल हुए हैं जिन्हें सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ छात्रों की हालत गंभीर है। एनआईटी-सिलचर के निदेशक दिलीप कुमार बैद्य ने बताया कि उन्हें मृतक छात्र के प्रति संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि कुछ छात्र परीक्षाओं में फेल हो जाते हैं और अनुचित मांग करने लगते हैं।
 
काछर जिले के आयुक्त रोहन कुमार झा ने परिसर का दौरा कर मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई है। छात्रों ने कहा कि वे लोकतांत्रिक ढंग से अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि प्रशासन के गलत फैसलों के चलते हमारे एक सहपाठी की जान गई है। हम न्याय मिलने तक प्रदर्शन जारी रखेंगे। एसपी ने बताया कि परिसर में केंद्रीय पुलिस रिजर्व बल की एक कंपनी के साथ पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

LIVE: एशियाई पैरा खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन, सुवर्णा राज ने जीता गोल्ड

योगी सरकार में महिला सशक्तीकरण की मिसाल बनीं सुमन, सैनिटरी नैपकिन के कारोबार से बनीं आत्मनिर्भर, 30 गांवों में फैला रहीं स्वच्छता की जागरूकता

रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी पर विवाद: बीकानेर हाउस से हटाई गईं 70 से ज्यादा तस्वीरें, प्रियंका गांधी नाराज

अमेरिका में मेटा पर 2.35 लाख करोड़ का जुर्माना, डोनाल्ड ट्रंप के 2016 चुनाव से जुड़ा है मामला

Top News 22 October: दिल्ली-NCR की हवा खराब, मेटा पर 25 अरब डॉलर का जुर्माना

अगला लेख