Daily Horoscope
✕

कोलकाता में संदिग्ध निपाह वायरस से पीड़ित जवान की मौत, केरल से छुट्‍टी मनाकर लौटा था

Updated: बुधवार, 30 मई 2018 (19:26 IST)
कोलकाता। जानलेवा निपाह वायरस की वजह से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। यहां के कमान अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती संदिग्ध निपाह वायरस से पीड़ित केरल निवासी सेना के जवान शिमू प्रसाद की सोमवार को मौत हो गई। 
 
स्थानीय टेलीविजन चैनलों ने पूर्वी कमान के प्रवक्ता के हवाले से बुधवार को बताया कि प्रसाद केरल स्थित अपने घर से छुट्टी के बाद लौटने पर 20 अप्रैल को बुखार की शिकायत के बाद कमान अस्पताल में भर्ती हुआ था और सोमवार को देर रात उसने आंखिरी सांस ली।
 
कमान अस्पताल के डॉक्टरों ने संदेह जताया था कि प्रसाद निपाह वायरस से ग्रसित हो सकते हैं क्योंकि वह केरल में थे और घर से लौटने के एक सप्ताह बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। प्रसाद पूर्वी कमान के मुख्यालय फोर्ट विलियम्स में तैनात थे।
 
पूर्वी कमान के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बिरदीपाल सिंह ने बताया कि जवान के खून के नमूने को जांच के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में भेजा गया है। 
 
श्रमिक अस्पताल में भर्ती : केरल से ही लौटे एक श्रमिक उत्तम भौमिक को निपाह वायरस के संदेह में मंगलवार को यहां के आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस तरह से यहां के विभिन्न अस्पताल में संदिग्ध निपाह वायरस से पीड़ित चार मरीजों का इलाज हो रहा है जबकि एक मरीज की मौत हो चुकी है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

योगी सरकार की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण युवाओं की तकदीर

अगला लेख