Daily Horoscope
✕

बेंगलुरु महानगर पालिका की अनूठी योजना, नववर्ष की घड़ी में जन्म लेने वाले बच्चे बनेंगे करोड़पति

Updated: सोमवार, 31 दिसंबर 2018 (23:44 IST)
बेंगलुरु। पुराने वर्ष की विदाई और नववर्ष के आगमन की घड़ी में ठीक रात्रि 00.00 बजे जन्म लेने वाले बच्चों के लिए सबसे अच्छा दिन होगा, जब वे घर लौटेंगे तो उन्हें 1 करोड़ रुपए का चेक उपहारस्वरूप मिलेगा।
 
 
बृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) 'पिंक बेबी' स्कीम के तहत पिछले वर्ष की भांति इस बार भी ठीक नववर्ष लगते ही जन्म लेने वाले बच्चों को यह सौगात देगा। इसका लाभ हालांकि बीबीएमपी अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों को ही मिलेगा, जहां सभी तरह के इलाज और चिकित्सा खर्च मुफ्त में हैं।
 
पिछले वर्ष इस अस्पताल में एक ही समय पर 2 बच्चियों ने जन्म लिया था जिससे यह राशि दोनों को साझा कर दी गई थी। इस बीच बीबीएमपी अस्पताल में पहले से भर्ती गर्भवती महिलाएं आधी रात को बच्चे के जन्म होने की उम्मीद कर रही हैं।
 
बीबीएमपी अधिकारियों के मुताबिक बच्चे का जन्म सामान्य प्रसव के जरिए होना चाहिए तथा शल्य अथवा अन्य कृत्रिम प्रक्रिया इनाम का आधार नहीं हो सकती। बीबीएमपी की मेयर गंगाम्बिके मल्लिकार्जुन ने बताया कि 'पिक बेबी' स्कीम के तहत बीबीएमपी के बजट में 1.24 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख