Hanuman Chalisa
✕

असम में शिक्षकों के लिए नया ड्रेस कोड लागू, जींस, टी-शर्ट और लेगिंग पर लगी रोक

Updated: रविवार, 21 मई 2023 (16:48 IST)
Assam Government School Dress Code : असम के स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी शिक्षकों के लिए नया ड्रेस कोड लाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सरकारी शिक्षक अब स्कूलों में जींस, टी-शर्ट और लेगिंग्स नहीं पहन सकेंगे। सरकार ने कहा है कि शिक्षक चाहे पुरुष हों या महिलाएं, दोनों स्कूल में टी-शर्ट, जींस और लेगिंग्स पहनकर न आएं।

खबरों के अनुसार, अधिसूचना में कहा गया है कि कुछ शिक्षण सरकारी संस्थानों में शिक्षक अपनी-अपनी पसंद के कपड़े पहन कर आ रहे हैं, जिनको बड़े पैमाने पर जनता स्वीकार नहीं करती है।शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को यह भी निर्देश दिया कि पुरुष और महिलाएं साफ-सुथरे, शालीन और सभ्य रंगों के कपड़े पहनकर ही स्कूल में आएं।

शिक्षकों को ड्रेस कोड का पालन करना जरूरी है।अधिसूचना में कहा गया है कि पुरुष और महिला दोनों शिक्षकों को सौम्य रंग में विनम्र और सभ्य कपड़े पहनने चाहिए और पार्टी परिधान से सख्ती से बचना चाहिए।

असम के शिक्षा विभाग की ओर से जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि अगर कोई भी नियमों को तोड़ता पाया गया तो उस पर नियमों के मुताबिक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।(File photo) 
Edited By : Chetan Gour

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख