1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Neo marriage

असम में पति, उसके 2 दोस्तों ने नवविवाहिता से दुष्कर्म किया

Neo marriage
करीमगंज (असम)। दक्षिण असम के करीमगंज जिले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर पति और उसके 2 दोस्तों ने शादी के 3 दिन के भीतर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़िता की शिकायत पर उसके पति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
 
उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति ने दहेज के रूप में सोने के आभूषणों की मांग की थी लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर उसने अपने दोस्तों के साथ 17 अप्रैल को उससे बलात्कार किया। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 2 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी तेज कर दी गई है। (भाषा)