1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. toronto street festival shooting two killed several injured suspect at large canada

टोरंटो स्ट्रीट फेस्टिवल के पास गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, कई घायल, हमलावर की तलाश जारी

crime
कनाडा के टोरंटो शहर में एक स्ट्रीट फेस्टिवल के पास हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना शनिवार को साल्सा ऑन सेंट क्लेयर (Salsa on St. Clair) फेस्टिवल के पास हुई। पुलिस ने शुरुआती जानकारी में इलाके में सक्रिय हमलावर (Active Shooter) की चेतावनी जारी की थी। टोरंटो पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध की तलाश जारी है।बाद में अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है।

पांच लोग गोलियों से घायल मिले

टोरंटो पुलिस के मुताबिक, सेंट क्लेयर एवेन्यू वेस्ट और अर्लिंगटन एवेन्यू के चौराहे के पास पांच लोग गोली लगने से घायल अवस्था में मिले। यह स्थान उसी इलाके में है, जहां लैटिन संस्कृति पर आधारित Salsa on St. Clair Festival आयोजित किया जा रहा था। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे तत्काल घटनास्थल से दूर रहें और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।
 
टोरंटो पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,
"कृपया तुरंत इस क्षेत्र से दूर रहें और पुलिस के सभी निर्देशों का पालन करें।" बाद में पुलिस ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है। हमलावर की पहचान नहीं, जांच जारी
 
पुलिस ने बताया कि फिलहाल संदिग्ध हमलावर या गिरफ्तारी को लेकर कोई विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
 

ओंटारियो के प्रीमियर ने जताया दुख

 
ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि वह इस "बेमतलब हिंसा" से बेहद दुखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इस गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए। उन्होंने पीड़ितों, उनके परिवारों और प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

कुछ हफ्ते पहले मॉन्ट्रियल में भी हुई थी गोलीबारी

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कुछ सप्ताह पहले ही कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर में भी गोलीबारी की घटना हुई थी। उस घटना में एक पुलिस अधिकारी समेत दो लोगों की मौत हुई थी। बाद में पुलिस ने हमलावर को मार गिराया था।
अगला लेख
चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी