Daily Horoscope
✕

राकांपा ने किया सवाल, पीएम महाराष्ट्र में चक्रवात प्रभावित इलाकों का जायजा क्यों नहीं ले रहे?

Updated: बुधवार, 19 मई 2021 (16:25 IST)
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बुधवार को पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवाती तू्फान ताउते से प्रभावित महाराष्ट्र के इलाकों का दौरा क्यों नहीं कर रहे हैं जबकि वे पड़ोस के गुजरात और दीव में तूफान प्रभावित कुछ इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। महाराष्ट्र के मंत्री एवं राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि क्या यह स्पष्ट तौर पर भेदभाव नहीं है?

ALSO READ: राजस्थान सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया
 
गुजरात में देर रात दस्तक देने से पहले चक्रवात ने कई जानें ले लीं और महाराष्ट्र के कई इलाकों खासकर तटीय इलाकों में नुकसान किया है। एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी चक्रवात के बाद की स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को गुजरात के भावनगर पहंचे और बाद में ऊना, दीव, जाफराबाद और महुवा के हवाई सर्वेक्षण के लिए निकले। सर्वेक्षण के बाद प्रधानमंत्री अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक करेंगे।
 
मलिक ने ट्वीट कर पूछा कि आज प्रधानमंत्री मोदीजी दमन, दीव और गुजरात में चक्रवात ताउते से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। महाराष्ट्र में इससे प्रभावित कुछ इलाकों का क्यों नहीं? क्या यह साफ-साफ भेदभाव नहीं है? राकांपा महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ महाविकास आघाड़ी सरकार की घटक है। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

अगला लेख