suvichar
✕

छत्तीसगढ़ में वोटिंग से एक दिन पहले नक्सली हमला, BSF के उपनिरीक्षक शहीद

Updated: रविवार, 11 नवंबर 2018 (13:23 IST)
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज विधानसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक करके छह विस्फोट किए, जिसमें सीमा सुरक्षा बल के एक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह शहीद हो गए। उनकी गर्दन पर गोली लगी थी। वहीं बीजापुर जिले में मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि मतदान से पहले अपनी हिंसक कार्रवाईयों से दहशत फैलाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने कांकेर जिले में एक के बाद एक छह सीरियल ब्लास्ट किए। वहीं बीजापुर जिले में मतदान दलों की सुरक्षा में लगी पुलिस पार्टी और नक्सलियों के मध्य हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक काली वर्दीधारी हार्डकोर नक्सली को मार गिराया, जिसका शव एवं हथियार बरामद कर लिया गया है।

कांकेर पुलिस अधीक्षक के एल ध्रुव ने बताया कि कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाने के उदानपुर कैम्प से सीमा सुरक्षा बल के 35वीं बटालियन के जवान गश्त के लिए रवाना हुए थे। ग्राम गट्टाकाल के निकट जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने बल पर निशाना साधते हुए एक के बाद छह सीरियल बारूदी सुरंग विस्फोट किए। इसमें उप निरीक्षक महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रवाना किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 

बीजापुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने बताया कि बेदरे थाना क्षेत्र में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के मध्य हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक काली वर्दीधारी अर्थात हार्डकोर नक्सली को मार गिराया। उसका शव बरामद कर लिया गया है। मृत नक्सली की शिनाख्त की जा रही है। घटनास्थल से एक रायफल भी बरामद की गई है।

सुकमा जिले में आज गश्त के दौरान जिला रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने कोंटा थाने के अंर्तगत कलाईगुड़ा क्षेत्र में आठ किलो वजनी बारूद सुरंग बरामद की। इसे बाद में निष्क्रिय किया गया।

छत्तीगसढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सात जिलों और राजनांदगांव जिले के 18 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार 12 नबंवर को मतदान होगा। वहीं 72 अन्य सीटों के लिए 20 नवंबर को मत डाले जाएंगे। क्षेत्र में नक्सलियों ने चुनाव का विरोध किया है तथा पिछले 15 दिनों में तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

Top News 26 October : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अर्नब' का खतरा, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

अन्नामलाई क्यों हुए भाजपा के खिलाफ? जयललिता-करुणानिधि का विकल्प बनने का सपना, विजय ने कैसे बदला तमिलनाडु का खेल?

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

दीपोत्सव से अयोध्या के कुम्हार परिवारों को मिला रोजगार, योगी सरकार के प्रयासों से बढ़ी मिट्टी के दीयों की मांग

अगला लेख