Daily Horoscope
✕

लोक के बिना संस्कृति खड़ी ही नहीं हो सकती, 'नर्मदा साहित्य मंथन' में वक्ताओं ने रखे विचार

Updated: रविवार, 6 मार्च 2022 (19:42 IST)
दिनांक 6 मार्च 2022 को मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी, भोपाल एवं विश्व संवाद केंद्र इंदौर के तत्वावधान में महेश्वर में आयोजित 'नर्मदा साहित्य मंथन' कार्यक्रम के तृतीय एवं अंतिम दिवस अनेक राष्ट्रीय विमर्शों को साहित्यिक परिप्रेक्ष में चिंतन के रूप में संपन्न किया गया।

प्रथम सत्र में वक्ता विनय कुमार सिंह ने 'आंतरिक सुरक्षा-चुनौतियां एवं समाधान' के अंतर्गत भारत में विभिन्न प्रकारों से चल रहे षड्यंत्रों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आंतरिक सुरक्षा को माइक्रो स्तर पर कार्य किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

द्वितीय सत्र में संस्कृत के महान विद्वान मिथिला प्रसाद त्रिपाठी ने ‘लोक साहित्य का साहित्यिक अवदान’ विषय पर कहा कि भारतीय संस्कृति ‘लोक’ पर आधारित है। लोक के बिना संस्कृति खड़ी ही नहीं हो सकती। उन्होंने साहित्य के दायित्वों को भी इंगित किया।

तृतीय सत्र में ‘जैन, बौद्ध एवं सिख दर्शन में सनातन परंपरा’ पर ख्यात विदुषी सुश्री डॉ. नीरजा गुप्ता ने अनुभवों पर आधारित उद्धरणों के माध्यम से सनातन धर्म से तात्विक एकात्मकता सिद्ध की। उन्होंने कहा कि भले ही ऊपरी तौर पर यह दर्शन भिन्न दिखते हों, मगर मूल रूप से वे सनातनी परंपरा के वाहक ही हैं।

चतुर्थ सत्र में विद्वान श्रीधर जी पराड़कर ने ‘साहित्य के प्रयोजन एवं सामाजिक अवदान’ को रेखांकित किया एवं समाज में साहित्य की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि साहित्य का प्रदेय मनुष्य को मनुष्य (नर से नारायण) बनाना है।

सत्र के अंत में हिंदी साहित्य अकादमी भोपाल के विकास दवे ने तीन दिवसीय कार्यक्रम का सत्व प्रस्तुत किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यक्रम का अंत नहीं, बल्कि प्रारंभ है और ‘नर्मदा साहित्य मंथन’ कार्यक्रम प्रतिवर्ष नर्मदा जयंती से वसंत पंचमी के मध्य करवाने के संकल्प को दोहराया। आभार विश्व संवाद केंद्र के दिनेश गुप्ता ने प्रकट किया।
< > 'Narmada Sahitya Manthan' program concluded in Maheshwar< >

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख