sundarkand
✕

भाजपा को उसके चुनावी वादों को लेकर सपा ने लिया आड़े हाथ

Updated: रविवार, 29 जुलाई 2018 (13:58 IST)
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तरप्रदेश के लिए 60 हजार करोड़ रुपए की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किए जाने के कुछ ही घंटे पहले सपा ने रविवार को 40 सेकंड की वीडियो क्लिप जारी की जिसमें भाजपा को उसके चुनावी वादों को लेकर आड़े हाथ लिया गया है।
 
सपा ने ट्विटर के सहारे भाजपा पर निशाना साधा है। भाजपा के 2017 के उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र के 10 बिंदुओं की याद सपा ने दिलाई है और पार्श्व में 'तुम्हारा इंतजार है' गीत बज रहा है।
 
किसानों की आर्थिक मदद से लेकर पुलिस व्यवस्था में सुधार, एम्बुलेंस सेवा, पुलिस सहायता, हर हाथ को काम, मुफ्त लैपटॉप और इंटरनेट जैसे वादों को इसमें गिनाया गया है। मोदी की रविवार की उत्तरप्रदेश यात्रा इस महीने राज्य की उनकी 6ठी यात्रा है और लखनऊ की दूसरी यात्रा है।
 
प्रधानमंत्री की उत्तरप्रदेश यात्राओं पर टिप्पणी करते हुए सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि यह केवल शुरुआत है। जैसे-जैसे चुनाव करीब आएगा, मोदी का यहां रोजाना आना होगा। सपा विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार और केंद्र में मोदी सरकार 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले दुष्प्रचार में संलग्न हो गए हैं। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

रविशंकर ने कांग्रेस की 1 नंवबर वाली रैली को सिख दंगों से जोड़ा, राहुल गांधी से पूछा सवाल

तमिलनाडु में 21 सेमी अत्यधिक भारी बारिश, केरल-कर्नाटक भी भीगे; बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा

EPFO Minimum Pension Hike: कितनी बढ़ेगी पीएफ की पेंशन, अगले महीने हो जाएगा फैसला, जानिए श्रम संगठनों की कितनी है मांग

डॉ. अशोक भार्गव मध्य प्रदेश के स्टेट कमिश्नर स्काउट्‍स नियुक्त

हाईकोर्ट से झटके के बाद भी नेहा बोरा अड़ीं, पीस बॉन्ड पर नहीं करेंगी साइन, बताई बड़ी वजह

अगला लेख