Hanuman Chalisa

नारायणपुर से 16 नक्सली गिरफ्तार

बुधवार, 13 जून 2018 (18:14 IST)
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की नारायणपुर जिला पुलिस ने दबिश देकर 1-1 लाख रुपए के 3 इनामी समेत कुल 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में एक महिला भी शामिल है।
 
 
बस्तर के पुलिस महानिरीक्षेक (आईजी) विवेकानंद सिन्हा ने बुधवार को यहां बताया कि छोटे डोंगर थाना से संयुक्त पुलिस पार्टी ने जंगल की घेराबंदी कर ग्राम मुसनार, तोयामेटा, पुगांरपाल, इरपानार से 1 महिला समेत 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर उन्होंने पूर्व में नक्सल संगठन में सक्रिय सदस्य के रूप से कार्य करना तथा नक्सली घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है।
 
उन्होंने बताया कि 1 नक्सली सुखराम उसेंडी उर्फ दिलीप के विरुद्ध न्यायालय ने वर्ष 2007 के अपराध में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 1 लाख रुपए का इनामी सुखराम आदेरबेड़ा जनताना सरकार का अध्यक्ष था। रामू मंडावी और भदरूराम मंडावी आदेरबेड़ा मिलिशिया सदस्य के रूप में नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे।
 
सिन्हा ने बताया कि 1 लाख रुपए की इनामी जनिला मंडावी तोयामेटा डीएकेएमएस की अध्यक्ष वर्ष 2006 से नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से कार्य कर थी। आदेरबेड़ा मिलिशिया सदस्य रूपचंद मंडावी उर्फ शिवाजी मैनपुर विस्तार प्लाटून सदस्य और नक्सली कमांडर रामू का गार्ड रहा। अन्य गिरफ्तार नक्सली आदेरबेड़ा मिलिशिया सदस्य रामसाय पदामी सहित सकरूराम नेताम, फुलसिंग कोर्राम, बुधुराम मंडावी, सुखधर मंडावी, बुधराम मंडावी, टोंडाराम मंडावी, पंडरू कश्यप, लच्छुराम मंडावी, मासोराम मंडावी एवं सोनाराम मंडावी नक्सली सहयोगी के रूप में सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

अगला लेख