Daily Horoscope
✕

अभिनेत्री का उत्पीड़न, फिल्म निर्देशक नादिर शाह से पूछताछ

Updated: रविवार, 17 सितम्बर 2017 (22:46 IST)
कोच्चि। मलयाली फिल्म निर्देशक नादिर शाह से फरवरी में एक अभिनेत्री के कथित अपहरण और उत्पीड़न के सिलसिले में आज पुलिस ने पूछताछ की।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नादिर शाह अलुवा पुलिस क्लब में जांच दल के समक्ष उपस्थित हुए और उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की गई।
 
क्लब से निकलने के बाद निर्देशक ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने मामले में उनकी बेगुनाही साबित करने वाली सभी जानकारी पुलिस को दी।
 
नादिर शाह इसी मामले में पूछताछ के लिए शुक्रवार को पुलिस के समक्ष उपस्थित हुए थे लेकिन उनको ‘बेचैनी’ महसूस हो रही थी, इस कारण उनसे पूछताछ नहीं हो सकी थी। निर्देशक ने संवाददाताओं से कहा कि उनको अब भी लगता है कि अभिनेता दिलीप निर्दोष हैं।
 
गौरतलब है कि नादिर शाह इस मामले में साजिश करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए अभिनेता दिलीप के करीबी मित्र हैं। निर्देशक ने कहा कि उन्होंने पुलिस को यह भी बताया है कि उनका मामले के प्रमुख आरोपी ‘पल्सर’ सुनी से कोई संबंध नहीं है। केरल उच्च न्यायालय कल उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी।
 
उनकी अग्रिम जमानत याचिका का विरोध करते हुए अभियोजन पक्ष ने अदालत को सूचित किया कि इस बात को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत है कि नादिर शाह की सुनी के साथ टेलीफोन पर बातचीत हुई थी। (भाषा)
Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख