Hanuman Chalisa
✕

जानेमाने पत्रकार मुजफ्फर हुसैन का निधन

Updated: बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 (01:44 IST)
मुंबई। जानेमाने चिंतक, लेखक और पत्रकार मुजफ्फर हुसैन का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। वह 78 साल के थे। परिवार में मौजूद सूत्रों ने बताया कि हुसैन ने हीरानंदानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें 30 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया था। 
 
 
उन्हें बुधवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। हिंदुत्व समर्थक लेखक हुसैन की आरएसएस ने भी प्रशंसा की थी।  मध्यप्रदेश में 20 मार्च 1940 को पैदा हुए हुसैन अपनी जवानी में मुंबई आए और जल्द ही कई भाषाओं में कुशल बन गए। 
 
अपने शानदार कॅरियर में, उन्होंने साहित्य में कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार जीते। 2002 में पद्मश्री के अलावा उन्हें 2014 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा पत्रकारिता के लिए लोकमान्य तिलक जीवन गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
 
कई भाषाओं में प्रवीणता हासिल करने वाले हुसैन विभिन्न भाषाओं में कई पत्रिकाओं के लिए और कई स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों के लिए भी लिखते थे। उन्होंने कई किताबें लिखी, जिसमें उन्होंने इस्लामी परंपराओं पर सवाल उठाए। आरएसएस के कोंकण प्रणव के प्रमुख प्रमोद बापट ने हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया। 
 
बापट ने बताया कि हुसैन हमेशा लोगों के दिल में अपने प्रगतिशील और विचारशील लेखन और सोच के लिए जीवित रहेंगे। वह निडर लेखक थे और उनकी रचनात्मकता हमेशा याद रखी जाएगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने भी संवेदना व्यक्त की है।
 
मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, 'पद्मश्री मुजफ्फर हुसैन जी के निधन के बारे में जानने के लिए दुःख हुआ। हम एक उत्साही राष्ट्रवादी, प्रसिद्ध स्तंभकार और एक बहुत अच्छे दोस्त खो गए। मेरे परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के लिए मेरी सबसे गहरी संवेदना है।' 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: अभिजीत दिपके से पहले जंतर मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख