Hanuman Chalisa
✕

दिल दहलाने वाली खबर, पत्नी और तीन मासूम बेटियों की हत्या के बाद लगा ली खुद को फांसी

Updated: मंगलवार, 21 अगस्त 2018 (09:10 IST)
इलाहाबाद। उत्तरप्रदेश में इलाहाबाद जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र के पीपल गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 3 बेटियों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुद को फांसी लगा ली।


सिविल लाइंस थाना के क्षेत्राधिकारी श्रीश्चंद्र ने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर की है। मनोज कुशवाहा उर्फ भुल्लू (35) के मकान का दरवाजा दिन में 12 बजे से बंद था। पड़ोसियों ने कुछ गड़बड़ होने की आशंका होने पर शाम साढ़े 8 बजे पुलिस को इस बारे में सूचित किया।

उन्होंने बताया कि दरवाजा तोड़ने पर मनोज की पत्नी 30 वर्षीय श्वेता की लाश फ्रिज में, बड़ी बेटी 8 वर्षीय प्रीति की लाश आलमारी में, छोटी बेटी 6 वर्षीय शिवानी की लाश अटैची में और सबसे छोटी बेटी 3 वर्षीय श्रेया की लाश जमीन पर पड़ी मिली। मनोज कुशवाहा फांसी पर लटका पाया गया।

पुलिस ने इन शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अहमदाबाद में 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ: CM भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

LIVE: इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, केजरीवाल के खिलाफ FIR

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से क्यों किया इनकार?

विपक्ष के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

अगला लेख