Hanuman Chalisa
✕

दुल्हन की हत्‍या करने वाला पति गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 3 मई 2017 (23:35 IST)
मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने प्रेमिका से पत्नी बनी दूल्हन की हत्या करने वाले उसके पति को एक सप्ताह के लिए बुधवार को पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपी इस विवाह से खुश नहीं था। मृतक के भाई ने फोटो देखकर दुल्हन की शिनाख्त की।
        
पुलिस सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से पुलिस ने कल आरोपी को गिरफ्तार किया और आज अदालत में उसे पेश किया जहां उसे एक सप्ताह के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
         
आरोपी आसिफ सिद्दीकी और उसकी पत्नी सबीना उत्तर प्रदेश से नौ अप्रैल को मुंबई आए थे और उसी दिन उसने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पत्नी के शव को गोराई की खाड़ी में फेंक दिया। आरोपी ने इसके बाद पुलिस स्टेशन में जाकर गुमशुदी की रिपोर्ट भी लिखा दी।
दूसरे दिन 10 अप्रैल को महिला का शव बरामद किया गया। 
 
प्रथम दृष्ट्या पुलिस को जांच में महिला की गला दबाकर हत्या का पता चला। पुलिस ने महिला की उम्र के साथ फोटो सोशल मीडिया में डाल दिया और जब आरोपी को इस बात का पता चला तो वह उत्तर प्रदेश भाग गया। मृतक के भाई ने फोटो देखकर दुल्हन की शिनाख्त की।
 
पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला से गिरफ्तार कर मुंबई ले आई  और पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि सबीना के साथ उसका संबंध पिछले कुछ वर्षों से था और जब उसके परिवार वालों को इसका पता चला तब उन लोगों ने विवाह करने के लिए मजबूर किया। आरोपी इस विवाह से खुश नहीं था। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। (वार्ता)
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख