Daily Horoscope
✕

हत्या मामले में गोवा पुलिस ने की भाजपा नेता से पूछताछ

Updated: शनिवार, 4 मार्च 2017 (17:30 IST)
पणजी। गोवा पुलिस ने भाजपा नेता विश्वजीत कृष्णराव राणे से सत्तारी तालुक में एक ग्रामीण की हत्या के संबंध में पूछताछ की। भाजपा नेता के पूर्व ड्राइवर और प्रत्यक्षदर्शी पांडुरंग अदरकर से पूछताछ के बाद वर्ष 2006 के इस मामले में उनका नाम सामने आया है।
 
पुलिस उपाधीक्षक (बिचोलिम) रमेश गांवकर ने कहा कि हमने विश्वजीत कृष्णराव राणे को गत शाम समन भेजा। पुलिस की एक टीम ने 2 घंटे से भी ज्यादा समय तक उनसे पूछताछ की। प्रत्यक्षदर्शी से पूछताछ के दौरान नाम सामने आने के बाद हम उनसे कुछ सवालों के जवाब चाहते थे। पुलिस उपाधीक्षक और स्थानीय पुलिस निरीक्षक दीपक पेडनेकर की टीम ने वालपय पुलिस थाने में राणे से पूछताछ की।
 
डीएसपी ने कहा कि पूछताछ के बाद राणे को जाने की अनुमति दे दी गई और अगर फिर पूछताछ की जरुरत पड़ी तो उन्हें दोबारा समन भेजा जा सकता है। अदरकर ने हाल ही में दावा किया था कि वह 2006 में शानू गांवकर नाम के व्यक्ति की हत्या का प्रत्यक्षदर्शी है। उसके अनुसार, राणे ने अपने भाई पृथ्वीराज की हत्या का बदला देने के लिए गांवकर की हत्या की थी।
 
इस बीच राणे ने बातचीत में कहा कि वे जांच में पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं ताकि उनके खिलाफ लगे सभी आरोप हट जाएं। 4 फरवरी को हुए गोवा विधानसभा चुनाव में राणे ने कांग्रेस के विपक्ष के नेता प्रतापसिंह राणे के खिलाफ भाजपा की टिकट से पोरिएम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। (भाषा) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख