Hanuman Chalisa
✕

महिलाओं के लिए मुंबई असुरक्षित, तीन गुना बढ़े बलात्कार

Updated: बुधवार, 9 दिसंबर 2015 (18:17 IST)
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। शहर के एक एनजीओ प्रजा फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई में बलात्कार के मामलों में करीब तीन गुना वृद्धि हुई है।
 
संस्था द्वारा हाल ही में किए गए सर्वेक्षण के अनुसार साल 2013 की तुलना में साल 2014 में दुष्‍कर्म के मामलों में 49 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है जबकि, छेड़छाड़ के मामलों में यह आंकड़ा 39 फीसद बढ़ गया है।
 
रिपोर्ट के अनुसार एनजीओ की यह रिपोर्ट पिछले पांच साल के दौरान 18,000 लोगों पर किए गए सर्वे और दर्ज किए गए अपराधों और दोषी ठहराए गए अपराधियों की दर पर आधारित है।
 
फाउंडेशन की 200 सदस्यों की टीम द्वारा वित्तीय वर्ष 2010-11 से वर्ष 2014-15 के दौरान किए गए इस सर्वे के अनुसार बलात्कार के सबसे अधिक मामले दक्षिण मुंबई में दर्ज किए गए।
 
फाउंडेशन के संस्थापक निताई मेहता ने कहा कि चिंता का विषय यह है कि काफी सिफारिशों के बावजूद पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल साबित हुआ है।
 
इस सर्वे के मुताबिक साल 2014 में दुष्‍कर्म के मामलों में सिर्फ 27 फीसद को ही सजा हुई है, जबकि ब्रिटेन में यह दर 57 फीसद है। साल 2010-11 में रेप के 165 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2014-15 में यह आंकड़ा बढ़कर 643 तक पहुंच गया।
 

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां