biodatamaker

मुंबई में भारी बारिश और हाई टाइड की चेतावनी, घर से बाहर न निकलने की सलाह

Updated: रविवार, 4 अगस्त 2019 (10:33 IST)
नई दिल्‍ली। भारी बारिश ने एकबार फिर मुंबई के लोगों की जिंदगी सांसत में डाल दी है। मुंबई समेत पूरे कोंकण क्षेत्र में शुक्रवार देर रात से रुक-रुक कर लगातार भारी बारिश जारी है। खबरों के अनुसार आज भी बारिश जारी है। इससे महानगर में सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मूसलधार बारिश से कई घरों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने मुंबई में सोमवार सुबह तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी मूसलधार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आज भी मुंबई में भारी बारिश और हाई टाइड की चेतावनी दी। घर से बाहर न निकलने की भी सलाह दी है।

- ठाणे के नागपाडा में भारी बारिश से पानी जमा हो गया है शनिवार को साल की सबसे ऊंची हाईटाइड दर्ज की गई।
- हिंद माता, अंधेरी सबवे, अंधेरी मार्केट, मालाड सब वे और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर जलभराव के हालात हैं।
- ठाणे, मुलुंड, पवई, अंधेरी, बोरीवली, मलाड, विक्रोली समेत दक्षिण मुंबई में शनिवार रात से ही मूसलाधार बारिश जारी है। कई जगहों में जलभराव हो गया है। इसके साथ ही तेज बारिश का असर रोड ट्रैफिक और रेल ट्रैफिक पर भी देखने को मिला है।
- वडाला और कुर्ला के बीच चलने वाली हार्बर लाइन पर सीएसटी लोकल सेवा जलभराव के कारण बंद कर दी गई है।
- अंबरनाथ-बदलापुर में जलभराव के कारण लोकल की सेंट्रल लाइन पर असर पड़ा है, कल्याण से करजत केस बीच सेवा बंद है। वेस्टर्न लाइन पर बारिश का असर देखने को नहीं मिला है, ये पूरी तरह से चल रही है।
- मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का अनुमान जताया।
- रेलवे ट्रैक से पानी भरने से कई ट्रेनें रद्द की गईं। 
- पालघर: भारी बारिश के बाद नाला सोपारा इलाके के कई घरों में भरा पानी।
- भारी बारिश के बाद सांता क्रूज इलाके में जलभराव।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

लखनऊ में दिल दहलाने वाला हिट एंड रन, युवती को टक्कर मार बोनट पर दूर तक घसीटा; आरोपी गिरफ्तार

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 19 सितंबर से मानसून की वापसी!

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

दिव्यांग बच्चों के बीच जन्मदिन मनाने पहुंचे सीएम धामी, भावुक होकर आंखें हुईं नम

बाहुबली ब्रजभूषण शरण सिंह पर रामदेव की कंपनी ने ठोका 50 करोड़ का मानहानि केस, जानिए क्या है पूरा मामला

अगला लेख