dharma sangrah
✕

मुंबई में भारी बारिश का कहर, चार दिन से सड़कों पर भरा है पानी, लोग परेशान (फोटो)

Updated: मंगलवार, 10 जुलाई 2018 (14:24 IST)
मुंबई। मुंबई में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से मुंबई के कई इलाकों में कमर तक पानी भर गया। तस्वीरों में देखें बारिश से कैसे जूझ रहे हैं मुंबईवासी...
बारिश की वजह से कई ट्रेनें रद्द कर दी गई। डिब्बे वालों ने भी आज सेवा रद्द कर दी है।
बोरीवली-चर्चगेट, सेंट्रल लाइन और हार्बर लाइन पर ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं।

मशीनों के जरिए पटरियों से पानी हटाने का काम किया जा रहा है। हालांकि रात भर बारिश होने के बावजूद मध्य रेलवे की उपनगरीय सेवाएं सभी मार्गों पर सामान्य रूप से चल रही हैं।

मध्य रेलवे ने ट्वीट कर बताया, 'मध्य रेलवे की सभी तीनों लाइनों - मुख्य , हार्बर और ट्रांस हार्बर पर ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं।' उसने अपने यात्रियों का धन्यवाद करने के लिए भी ट्वीट किया।

भारी बारिश के बावजूद सेवाएं जारी रखने के लिए कई यात्रियों ने मध्य रेलवे को संदेश और ट्वीट भेज कर धन्यवाद दिया था।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार तक भारी और भीषण बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

वहीं शहर में टिफिन सेवा देने वाले डब्बावालों ने जलभराव के मद्देनजर आज पूरे शहर में काम बंद रखने का फैसला किया है।

मुंबई डिब्बवाला संगठन के प्रवक्ता सुभाष तालेकर ने कहा, 'शहर भर में पानी भरा होने के कारण हमने आज टिफिन इकट्ठा नहीं किए। घुटनों तक भरे पानी के बीच साइकिल चलाना हमारे लोगों के लिए मुश्किल है।

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

CM डॉ. मोहन यादव की कलेक्टर्स -एसपी को दो टूक, अवैध शराब कतई नही बिकने पाए, प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग न हो

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

LIVE: दिल्ली की हवा जहरीली, एम्स के पास AQI 400 पार

ईरान युद्ध की वजह से हारे मध्यावधि चुनाव? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा कबूलनामा

अगला लेख