Hanuman Chalisa
✕

मुंबई-गोवा ट्रेन यात्रियों को मिलेगा स्पेशल खाना

Updated: रविवार, 30 अप्रैल 2017 (18:39 IST)
नई दिल्ली। मुंबई और गोवा के बीच सफर कर रहे ट्रेन यात्री जल्दी ही सेलिब्रिटी शेफ द्वारा तैयार मेन्यू का खाना, चाय एवं कॉफी वेडिंग मशीन और हर सीट के साथ एलसीडी स्क्रीन जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। जून में इस रेल मार्ग पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक नई प्रीमियर ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी।
 
20 डिब्बों वाले तेजस एक्सप्रेस में स्वचालित दरवाजे और पूरी तरह बंद गैंगवे (डिब्बों को जोड़ने वाला रास्ता) होंगे। यह भारतीय रेलवे की इस तरह की पहली ट्रेन होगी। इस समय स्वचालित दरवाजे केवल मेट्रो में ही हैं। मुंबई-गोवा मार्ग पर शुरू होने के बाद यह ट्रेन सेवा दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग पर भी शुरू की जा सकती है।
 
रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि तेजस चूंकि एक नई प्रीमियर क्लास ट्रेन है, इसमें चाय, कॉफी वेडिंग मशीन, पत्रिका, स्नैक्स टेबल सहित कई सुविधाएं होंगी। इसके अलावा टेन में बायो वैकम शौचालयों, टॉयलेट इंगेजमेंट बोर्ड, हैंड ड्रायर, सेंसराइज्ड टैप, वाई फाई सहित कई विशिष्ट सुविधाएं भी होंगी।
 
अधिकारी ने कहा कि मनोरंजन के उद्देश्य से लगाई जाने वाली एलसीडी स्क्रीन का इस्तेमाल यात्रियों से संबंधित सूचना एवं सुरक्षा निर्देशों के प्रसार के लिए भी किया जाएगा। राजधानी और शताब्दी ट्रेनों की तरह ही कैटरिंग सेवा तेजस के किराये में शामिल होगी। इसमें एक्जिक्यूटिव क्लास एवं चेयर कार डिब्बे लगे होंगे। (भाषा) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख