Daily Horoscope
✕

मुंबई में इमारत गिरने से 17 की मौत, शिवसेना नेता गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 26 जुलाई 2017 (11:57 IST)
मुंबई। मुंबई के उपनगर घाटकोपर में मंगलवार को 4 मंजिला एक आवासीय इमारत के ढह जाने से 1 शिशु और 7 महिलाओं सहित 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। इसी बीच पुलिस ने इस मामले में शिवसेना नेता सुनील शीतप को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति नर्सिंग होम का मालिक था। 
 
सिद्धि-साईं कॉ-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में रहने वालों के मुताबिक निचले तल पर स्थित एक नर्सिंग होम में चल रहे नवीकरण कार्य की वजह से इमारत का पिलर कमजोर पड़ गया था। शिवसेना के एक नेता को कथित तौर पर इसका मालिक बताया जा रहा है।
 
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख महेश नारवेकर ने बताया कि रात 9 बजे तक 23 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया जिनमें से 17 को मृत घोषित कर दिया गया जबकि 11 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है तथा घायलों में से 6 लोगों को बुधवार दोपहर में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
 
अधिकारी ने बताया कि तलाश और बचाव अभियान जारी रहेगा। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के 60 जवान खोजी कुत्तों के साथ इस कार्य में लगाए गए हैं। अधिकारी के मुताबिक खोजी कुत्तों ने 2 लोगों को मलबे के भीतर से निकालकर जिंदा बचाने में मदद की।
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने इस ध्वस्त आवासीय इमारत का बुधवार को मुआयना किया। उन्होंने कहा कि अपराध का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। मैंने बीएमसी के आयुक्त को इस मामले की जांच करने और 15 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दे दिए हैं।
 
संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) देवेन भारती ने बताया कि पहली नजर में ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी इमारत में गैरकानूनी नवीकरण कार्य करा रहा था। फिलहाल अभी अन्य जानकारियां देना उपयुक्त नहीं होगा, क्योंकि मामले की जांच चल रही है। सूत्रों के मुताबिक शीतप शिवसेना का नेता है। (भाषा)
Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख