biodatamaker
✕

Kedarnath Yatra: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बारिश से कीचड़, यात्रा रोकी, ठंड का प्रकोप बढ़ा

Updated: सोमवार, 23 मई 2022 (22:47 IST)
देहरादून। सोमवार तड़के से केदारनाथ धाम में बारिश होने से केदारनाथ यात्रा कुछ वक्त तक रुकी रही। 3 घंटे बाद मौसम साफ होने के बाद फिर शुरू कर दिया गया। बारिश के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पर कीचड़ व अन्य दिक्कत होने से यात्रा रोकी गई थी। सोमवार सुबह से 8 बजे तक हालांकि 8,500 यात्रियों को केदारनाथ धाम भेजा जा चुका था जबकि उसके बाद बारिश न रुकने से 4,500 यात्री सोनप्रयाग में रोके गए।
 
लगातार हो रही बारिश व घने कोहरे के कारण हेली सेवाएं भी सुबह 8 बजे से बंद रहीं। इससे पहले केदारनाथ में रविवार को बर्फबारी हुई थी जिससे यहां का तापमान शून्य से नीचे चला गया था। यात्री बर्फबारी में ही लाइन में खड़े रहकर दर्शनों के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
 
केदारनाथ धाम में बर्फबारी के चलते तापमान में आई कमी से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। अब फिर से प्रशासन ने गौरीकुंड और सोनप्रयाग में केदारनाथ यात्रा रोकी है जिससे करीब 5,000 तीर्थयात्री रास्तों में रुके हैं। केदारनाथ समेत पूरी केदार घाटी में सुबह 5 बजे से लगातार बारिश हो रही थी। केदारनाथ धाम में करीब 3,200 तीर्थयात्री रुके हुए हैं जिन्हें मौसम साफ होने पर सोनप्रयाग के लिए रवाना होने की अनुमति मिलेगी। सोनप्रयाग और गौरीकुंड से आगे यात्रियों को नहीं जाने दिया जा रहा है। गुप्तकाशी से रुद्रप्रयाग के बीच भी 5,000 के करीब तीर्थयात्रियों के रोके जाने की खबर है।
 
मौसम विभाग के 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किए जाने से ऐसा ऐहतियातन किया गया है। रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार ने बताया कि तीर्थयात्री मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम खुलने के बाद ही यात्रा शुरू की जाएगी। 2 साल बाद रिकॉर्ड संख्या में यात्री चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। हर दिन तीर्थयात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
 
ऋषिकेश में यात्रियों की भीड़ बढ़ने से संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के पास बसों की कमी हो गई। यमुनोत्री धाम की चोटियों पर भी बर्फबारी से कड़ाके ठंड पड़ रही है। उधर श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में रात से हल्की बारिश जारी है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में भी बीती रात से झमाझम बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई है।
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख