Daily Horoscope
✕

बिना लाइसेंस चलाया कूड़े से भरा ट्रैक्टर, पूर्व सांसद पप्पू यादव पर 5,000 का जुर्माना

Updated: शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019 (09:02 IST)
पटना। जन अधिकार पार्टी के नेता एवं पूर्व संसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर बिना वैध लाइसेंस कूड़े से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली चलाने के मामले में 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि पप्पू यादव ने इस कूड़े को राज्य सरकार में मंत्री के घर के सामने फेंकने की धमकी दी थी।
 
पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने पटना में आई बाढ़ और जलजमाव के बाद सामने आए 200 से अधिक डेंगू के मरीजों और बीमारी के रोकधाम में राज्य सरकार के असफल रहने के विरोध में यह प्रदर्शन किया। पुलिस ने बताया कि पप्पू यादव को रोककर 5,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया, क्योंकि उनके पास हल्के वाहन चलाने का लाइसेंस था जिसकी वैधता 2017 में ही समाप्त हो गई थी।
 
पप्पू यादव ने कहा कि मुझे विरोध दर्ज कराने के मौलिक अधिकारों से वंचित किया गया। मेरे पास लाइसेंस है लेकिन बहुत ही कमजोर आधार पर चालान किया गया कि मैं भारी वाहन चलाने का अर्हता नहीं रखता।
 
उन्होंने कहा कि इस सरकार की प्राथमिकताएं गलत हैं। सरकार अरबों रुपए प्रचार पर व्यय कर रही है लेकिन अस्पतालों को प्लेटलेट चढ़ाने की किट के लिए कोष नहीं मिल रहा। हालांकि इस असंवेदनशील सरकार के खिलाफ मैं किसी भी तरह से आवाज उठाता रहूंगा। मैं अपने संसाधन से प्लेटलेट चढ़ाने की किट खरीदकर पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान को दान करूंगा।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

अगला लेख