Hanuman Chalisa
✕

मॉनसून अपडेट : उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

Updated: बुधवार, 2 अगस्त 2017 (20:58 IST)
देहरादून। मौसम विभाग ने आज उत्त्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा जारी रहने के साथ ही अगले 48 घंटों के दौरान कुछेक जगहों पर खासतौर पर देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल सहित सात जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट के साथ ही परामर्श भी जारी की है।
 
यहां मौसम केंद्र से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान कहीं—कहीं विशेषकर देहरादून, हरिद्वार, पौडी, चमोली, नैनीताल, उधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। 
 
इस संबंध में मौसम विभाग ने अलर्ट के साथ ही एक परामर्श जारी करते हुए कहा है कि ज्यादातर स्थानों पर वर्षा होने तथा कहीं-कहीं भारी बारिश होने के मद्देनजर पहाड़ों में भूस्खलन और सड़कों के बाधित होने तथा मैदानी इलाकों में निचले इलाकों के जलमग्न हो जाने की संभावना है।
 
परामर्श में प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति पर कडी नजर रखने और पहाड़ी क्षेत्रों में आवागमन को नियंत्रित रखने तथा प्रदेश के निचले इलाकों में रहने वाले लोंगों की सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त कदम उठाने की सलाह दी है। 
 
मौसम विभाग ने इस अवधि के दौरान आवागमन करने वाली स्थानीय जनता और श्रद्धालुओं को भी वर्षा की स्थिति में सावधान रहने और अधिकारियों के साथ सहयोग करने की सलाह दी है। (भाषा)
Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

पीएम मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष : सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

क्या विराट कोहली ने लिए प्रेमानंद महाराज से मिलने के 5 करोड़? क्रिकेटर की टीम ने बताया सच

कालिख के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण, ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पहुंची कलश यात्रा

3 साल बाद RBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब होम-कार लोन चुकाना होगा ज्यादा महंगा

अगला लेख