Daily Horoscope

मोदी की दहाड़, हम कश्मीर घाटी में आतंकवाद की कमर तोड़कर ही दम लेंगे

Updated: सोमवार, 4 फ़रवरी 2019 (17:54 IST)
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक को भारत की नई रणनीति करार देते हुए कहा है कि हम कश्मीर घाटी में आतंकवाद की कमर तोड़कर ही दम लेंगे।
 
मोदी ने रविवार को डल झील के किनारे स्थित एसके इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर और देश के बाकी हिस्सों के लोगों को आज आश्वस्त करना चाहता हूं कि आतंकवाद का मुकाबला किया जाएग और प्रत्येक आतंकवादी को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। हम आतंकवाद की कमर तोड़कर ही दम लेंगे।
 
उन्होंने शहीद लांसनायक नजीर अहमद वानी और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अन्य जांबाजों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ये लोग देश के असली नायक हैं। उन्होंने कहा कि शहीद नजीर अहमद वानी, शहीद औरंगजेब और तजामुल इस्लाम जैसे युवा जम्मू-कश्मीर के नायक हैं जिन्होंने इस देश के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने वाला कोई भी व्यक्ति हीरो और किसी के सपने को बर्बाद करने वाला कायर होता है। कोई भी व्यक्ति जो किसी के सपने को बर्बाद करता है, वह सबसे बड़ा कायर होता है। आज देश का प्रत्येक नागरिक कश्मीर घाटी में निर्दोष और निहत्थे युवकों की हत्याओं से सिर्फ इसलिए नाराज है, क्योंकि वे लोग शांति चाहते हैं। उन्हें आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है, जो आतंकवाद की सच्चाई है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख