biodatamaker

राहुल से मिले नीतीश, क्या बोले मोदी...

Updated: रविवार, 23 जुलाई 2017 (09:50 IST)
पटना। वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करके उनसे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से होटल के बदले भूखंड मामले में इस्तीफा देने को कहने का आग्रह करके अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। मोदी ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद—कांग्रेस से 'सदाचार' की उम्मीद ही बेमानी है।
 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा चार्जशीटेड हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस्तीफा नहीं ले सके। तो वह तेजस्वी को इस्तीफा देने के लिए कैसे कह सकते हैं?
 
बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सुशील ने कहा कि तेजस्वी यादव पर लगे भष्टाचार के आरोपों का जदयू द्वारा बिन्दुवार जवाब मांगे जाने के 15 दिन बाद भी राजद चुप्पी साधे हुए है जो यह दर्शाता है कि राजद ने भी स्वीकार कर लिया है कि सभी आरोप सही हैं।
 
उन्होंने कहा कि ऐसे में अब तेजस्वी के पास इस्तीफा देने या नीतीश कुमार को उन्हें बर्खास्त करने के अलावा दूसरा क्या रास्ता है? सुशील ने आरोप लगाया कि दूसरी ओर जदयू प्रवक्ताओं को चुप कराने के लिए चौक—चौराहों पर बैनर लगाकर राजद उनपर दबाव बना रहा है।
 
पटना में कुछ स्थानों पर जदयू के प्रवक्ता संजय सिंह, अजय आलोक, नीरज कुमार और पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक की तस्वीर वाला पोस्टर चिपकाया गया है जिसमें इनपर भाजपा नेता सुशील मोदी के साथ सांठगांठ करके राजद पर हमला करने का आरोप लगाया गया है।
 
इन पोस्टरों में उसे लगाने वाले का नाम वर्णित नहीं लेकिन उसकी थीम से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति राजद से जुड़ा है।
 
सुशील ने आरोप लगाया कि अब तक जदयू ने एक बार भी यह नहीं कहा है कि तेजस्वी को राजनीतिक बदले की भावना से फंसाया गया है या राजद की रैली 'भाजपा भगाओ, देश बचाओ' के लिए सीबीआई कार्रवाई कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि इस प्रकार जदयू भी यह मान रही है कि तेजस्वी पर लगे आरोपो में दम है, इसीलिए पिछले 15 दिनों से बार—बार जदयू के प्रवक्ता तेजस्वी से आरोपों का बन्दुवार जबाव मांग रहे हैं।
 
सुशील ने आरोप लगाया कि दरअसल नीतीश कुमार उस दोराहे पर खडे़ हैं जिसमें एक रास्ता नैतिकता तो दूसरा भ्रष्टाचारियों के संरक्षण की ओर जाता है। अब यह नीतीश कुमार तो तय करना है कि उन्हें किस रास्ते पर आगे बढना है। (भाषा) 
Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख