dharma sangrah
✕

मॉडल चाहती थी अश्लील दृश्य, इंकार किया तो धमकी...

Updated: सोमवार, 17 जुलाई 2017 (12:31 IST)
file photo
एक प्रोडक्शन हाउस के बुजुर्ग मालिक ने इसलिए कोर्ट की शरण ली है कि एक मॉडल उन्हें इसलिए धमका रही है क्योंकि उन्होंने एक अश्लील शॉर्ट फिल्म बनाने से इंकार कर दिया था। मॉडल चाहती थी कि उनके अश्लील दृश्य फिल्माए जाएं। 
 
जब प्रोडक्शन हाउस के मालिक ने इस मॉडल की ख्वाहिश पूरी करने से इंकार कर दिया तो उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया साथ ही छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी थी। बताया जाता है कि मालिक ने 40 हजार रुपए देकर इस मॉडल से पीछा छुड़ाने की कोशिश भी की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। 
 
परेशान होकर आरके जिंदल (63) और उनकी पत्नी उषा जिंदल (61) ने थाने में शिकायत की, लेकिन वहां पर कोई कार्रवाई नहीं होने से उन्होंने कड़कड़डूमा कोर्ट की शरण ली। अदालत के निर्देश के बाद गत शुक्रवार को थाने में मामला दर्ज किया गया है। जिंदल दंपति मयूर विहार फेज-1 में रहते हैं और 25 साल से एक टीवी प्रोडक्शन हाउस चला रहे हैं। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मॉडल की तलाश जारी है एवं उससे पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। 
 
दं‍पति के मुताबिक आरोपी युवती उनसे तीन साल पहले एक क्लाइंट के जरिये मिली थी। कुछ माह पहले वह फिर मिली और बताया कि वह मॉडल बन चुकी है। उसने उनके प्रोडक्शन हाउस के साथ एक शार्ट फिल्म बनाने के लिए स्क्रिप्ट व एग्रीमेंट भेजा। एग्रीमेंट देख दंपती समझ गए कि वह अश्लील दृश्य फिल्माना चाहती है। ऐसे में उन्होंने मॉडल के साथ काम करने से मना कर दिया।
 
इंकार करने पर यह कथित मॉहल नाराज हो गई और कहा कि वह फिल्म की स्क्रिप्ट से लेकर निर्माण तक काफी रुपए खर्च चुकी है, वे काम करने से मना नहीं कर सकते। इसके बाद उसकी धमकी और ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू हो गया। 
Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

अमेरिका-चीन एआई प्रतिस्पर्धा के बीच फंसे कई देश

LIVE: पीएम मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर शुभकामनाएं दीं

Top News 26 October : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अर्नब' का खतरा, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

अन्नामलाई क्यों हुए भाजपा के खिलाफ? जयललिता-करुणानिधि का विकल्प बनने का सपना, विजय ने कैसे बदला तमिलनाडु का खेल?

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

अगला लेख