Hanuman Chalisa

झारखंड : मॉब लिंचिंग का दिल दहलाने वाला मामला, झाड़-फूंक के शक में 4 लोगों की पीट-पीटकर हत्या

Updated: रविवार, 21 जुलाई 2019 (13:50 IST)
रांची। झारखंड के गुमला जिले स्थित सिसई थाना क्षेत्र के नगर सिसकारी गांव में रविवार को 4 लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मारे गए लोगों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। सभी की घरों से अखाड़े में ले जाकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर निर्मम तरीके से हत्या की गई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
 
पुलिस के मुताबिक ये अपने घरों में तंत्र-मंत्र करते थे। हत्या का कारण अंधविश्वास से जुड़ा हो सकता है। मरने वालों की पहचान सुना उरांव (62), फगनी (60), चापा भगत (62) और उसकी पत्नी पीरी देवी (60) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
 
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि तड़के 3 बजे 8 से 10 की संख्या में नकाबपोश अपराधी अग्नि देवी के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटा कर उसे बाहर आने को कहा।
 
बाहर आते ही नकाबपोश हत्यारों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और गांव के अगला में ले गए। इसी तरह चापा उरांव और उसकी पत्नी तीरो देवी और सुना उरांव को जबरन घर से उठाकर गांव के अखाड़े में लाया गया, जहां चारों लोगों को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर गांव में मार डाला गया। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

अगला लेख