manglik dosh calculator
✕

UP में MLA केतकी सिंह ने अब चिकित्सकों को फटकारा, वीडियो आया सामने

Updated: शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (19:55 IST)
बलिया (उप्र)। बलिया जिले में एक अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने को लेकर तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार और तहसील में आग लगाने की धमकी देने वालीं बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की विधायक केतकी सिंह का एक नया वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ।

वीडियो में वह एक नौ वर्षीया बालिका की कथित रूप से उपचार के अभाव में मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों को फटकार लगाते दिखाई दे रही हैं।

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) की नेता केतकी सिंह ने हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सिंबल से बांसडीह से चुनाव जीता। लेकिन सरकारी अधिकारियों के प्रति उनके रुख ने राज्य के विपक्षी दल समाजवादी पार्टी को आक्रामक होने का मौका दे दिया है।

केतकी सिंह के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में रेवती थाना क्षेत्र के हंडिया कला ग्राम की रहने वाली रुचि (9) को गत 25 अप्रैल को घर में किसी विषैले जंतु ने डस लिया। बच्ची के दाहिने पैर की दूसरी अंगुली से खून निकलता देख उसके पिता लालजी गुप्ता उसे तत्काल मोटरसाइकल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेवती पहुंचे।

गुप्ता ने बताया कि सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉ. राहुल कुमार ने बच्ची का पैर धुलवाया और कहीं सर्पदंश का चिह्न नहीं दिखाई देने पर रात 7.40 बजे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान उन्होंने कोई उपचार नहीं किया।

लालजी ने बताया कि वह मोटरसाइकल से बच्ची को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।(भाषा)
File photo

Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

Top News 23 November: आज मोदी-बालेंद्र शाह की अहम बैठक, ट्रंप की ईरान को चेतावनी

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई उड़ान

UP में ग्रामीण प्रतिभा को मिला राष्ट्रीय मंच, योगी सरकार की शिक्षा नीति ने बढ़ाया गौरव

लैपटॉप घोटाला करने वाले बताएं, इस बार कौनसा घोटाला करेंगे? मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

अगला लेख